बड़ी संख्या में समर्थकों ने किया स्वागत।
बीते दिन कांटी विधानसभा के पानापुर हाई स्कूल में लोक जनशक्ति पार्टी कांटी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह के समर्थन में हजारों हजार की संख्या में समर्थक पहुंचे। जहां लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने जन संबोधन करते हुए मतदाताओं में काफी जोश भर दिया। अपने जन संबोधन में सूरज भान सिंह ने कहा कि संपूर्ण बिहार को बदलाव चाहिए 15 वर्षों तक नीतीश कुमार ने क्या-क्या किया यह सभी देखा, फिर वो एक बार और 5 साल क्यों मांग रहे हैं? इस मौके पर साइन मुखिया राजेश पांडे, गोदाई मुखिया टुनटुन सिंह, कांटी प्रखंड प्रमुख मुकेश पांडे, मानिकपुर नवरत्न के मुखिया नवीन कुमार और शशि ठाकुर पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान सहित हजारों लोगों ने विजय सिंह को समर्थन देने की अपील की।
साहेबगंज के लोजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में भी उमड़ा जन सैलाबवहीं इसके बाद लोजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह ने पारू के कुटाई हाई स्कूल परिसर में साहिबगंज के लोजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार सिंह के लिए आयोजित जनसभा में भी जनसंबोधन किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह जी ने साहेबगंज को दलालो और अपराधों से मुक्त साहेबगंज बनाने का वादा किया । सभा के मुख्य अतिथि सूरजभान सिंह से चिराग पासवान जी के बिहार 1st बिहारी 1st का नारा बुलंद किया। सभा मे हज़ारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
