मुजफ्फरपुर : लोजपा में मचे राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अब जिला स्तर पर लोजपा टीम टूटती हुई नजर आ रही है। चिराग और पशुपति पारस के बीच मचे घमासान के बाद अब पार्टी टूटती हुई नजर आ रही हैं। बीते दिन मुजफ्फरपुर के कुढ़नी अध्यक्ष अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ लोजपा का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं।
जिला कार्यालय में बीते दिन भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि “भाजपा के प्रति जन-जन में बढ़ते विश्वास का परिणाम है की समाज के हर तबके से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहें है। इस से पार्टी एवं संगठन को आने वाले समय में और भी मजबूती मिलेगी।”
भाजपा में शामिल होने वालों में नागेश्वर सहनी, शीला देवी, रीना देवी, रिंकू देवी, वशिष्ठ गिरी, बबली देवी, उदय कुमार गिरी, पप्पू कुमार, अरविंद कुमार, प्रमिला देवी, प्रभात कुमार गिरी, उमेश सहनी, रामा पासवान, लाल बाबू कुमार, गीता देवी, चंदेश्वर गिरी, प्रेम शीला देवी, शांति देवी, विश्वनाथ सहनी, राजेश सिंह, शुभम कुमार, राजू सहनी, सुरेश कुमार, कृष्णा कुमार,गुड्ड कुमार, राजू कुमार आदि प्रमुख हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, धनंजय झा,आशीष अग्रवाल,सिद्धार्थ कुमार, राजा सिंह, साकेत शुभम, गौतम कुमार, हरी किशोर बैठा, मनोज नेता आदि उपस्थित थे।
