दरभंगा जिला युवा जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष राम शंकर सिंह ने दरभंगा जिला के जिला उपाध्यक्ष सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री अभिषेक झा को मनोनीत किया l अभिषेक झा मूलतः मधुबनी जिला के बेनीपट्टी विधानसभा के निवासी हैं l इनके मनोनयन से युवा जनता दल यूनाइटेड दरभंगा और भी ज्यादा मजबूत और धारदार होगा l एवं अभिषेक झा जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई l
इनको मनोनयन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय संगठन महासचिव श्री आरo सीo पीo सिंह, बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह, युवा जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुशवाहा, माननीय मंत्री श्री मदन साहनी, माननीय विधायक श्री सुनील चौधरी, विधायक श्री शशिभूषण हज़ारी, माननीय विधान परिषद् सदस्य डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी, युवा जदयू बिहार के प्रदेश संगठन प्रभारी श्री माधव झा, जदयू के वरिष्ठ नेता श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जी, को साधुवाद एवं धन्यवाद l
बधाई देने वालों में से युवा जदयू बिहार के संगठन सचिव रिजवान आजाद, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपुल कुमार राय, खेल-कूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरनाथ कुमार,नगर निकाय के जिला अध्यक्ष अशोक झा, युवा जदयू दरभंगा के जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार राय , अवधेश पासवान,जौहर इमाम, बदर आज़म हाशमी, विपुल ठाकुर, राम कुमार झा, अंकित झा, आकाश झा, रंजीत झा, सहित सैकड़ों युवा थे l